गेंदा का पौधा कैसे लगाएं | गेंदे के पौधे की देखभाल कैसे करें | How to grow Marigold plant | Marigold plant care



गेंदा का पौधा कैसे लगाएं | गेंदे के पौधे की देखभाल कैसे करें | How to grow Marigold plant | Marigold plant care


अगर आप भी फूल वाले पौधे लगाने के शौक़ीन हैं तो आपको भी गेंदे का पौधा जरूर लगाना चाहिए | गेंदे का पौधा बहुत आसानी से लग जाता है जाता है और बहुत कम देखभाल में ज्यादा फूल देता है | गेंदे की बहुत सारी किस्में आपको मिल जाएँगी जिसमे बहुत सरे रंगों में गेंदे का पौधा आपको मिल जायेगा | तो नीचे मैं आपको कुछ बातो के बारे बता रहा हूं जिसके द्वारा आप अपने घर पर ही गेंदे का पौधा बड़ी आसानी से लगा सकते है और है और उसमे ढेर सरे फूल भी पा सकते है | 

1. मिट्टी (Soil):-

किसी भी पौधे के अच्छे विकास के लिए मिट्टी का सही चुनाव करना बहुत जरुरी होता है | अगर बात करे गेंदे के पौधे के लिए मिट्टी की तो इसके लिए ऐसी मिट्टी का चुनाव करें जिसमे नमी ग्रहण करने की क्षमता अधिक हो | बलुई दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त है | साथ में जल निकासी की उपयुक्त व्यवस्था भी होनी चाहिए, जैसे अगर आप गमले में पौधा लगा रहे हो तो उसमे भी नीचे की तरफ छेद होना चाहिए ताकि अगर पानी की मात्रा ज्यादा हो जाए तो नीचे से पानी निकल जाए | अगर आप अपने बगीचे में जमीन पर गेंदे का पौधा लगाते हैं तो भी ऐसी जगह ही पौधा लगाएं जहां पर पानी का भराव नहीं होता हो | अगर पी.एच. की बात करे तो 7.0  से 7.5 तक Ph गेंदे के पौधे लिए सर्वोत्तम होता है | 

2. जलवायु :-

पूरे भारत में कहीं पर भी गेंदे का पौधा लगाया जा सकता है | अगर तापमान की बात करे तो गेंदे के पौधे के लिए 15 डिग्री से 30 डिग्री तक तापमान सर्वोत्तम माना गया है | 35 डिग्री से अधिक तापमान पर गेंदे के फूल खिलने में दिक्कत होती है | साथ ही अगर पाला इसके लिए नुकसानदायक होता है | 

3. गेंदे का पौधा लगाने का समय (बुआई ):-

अब हम जानेंगे की गेंदे का पौधा लगाने का सही समय क्या होता है -

1. गर्मी (Summer ):- फरवरी - मार्च 
2. वर्षा (Rainy):-  जून - जुलाई 
3. सर्दी (Winter): - सितम्बर - अक्टूबर 

पौधे को हमेशा सही समय पर ही लगाना चाहिए नहीं तो उसका विकास नहीं होगा और उसमे फूल भी नहीं आएंगे या फिर बहुत छोटे फूल आएंगे | 

पौधा रोपण :-

अगर आप खुद ही घर पर पौधा बीज से तैयार कर रहे है तो जब आपके पौधे में 3 - 4 पत्तियां निकल जाये तब पौधे की रोपाई करे |   (गमले में लगाए या पौधे को अलग करके जमीन में लगाएं )
रोपाई का काम हमेशा सैम को ही करना चाहिए | 

पानी देना (सिंचाई ):-

पौधे को हमेशा समय से पानी देना चाहिए | और एक बार में बहुत ज्यादा पानी भी नहीं देना चाहिए नहीं तो जड़ें सड़ने लगती हैं | गर्मी में रोज या फिर हर दूसरे दिन पानी दें , सर्दियों में 4 -5 दिनों पर पानी दें | पानी हमे तभी देना चाहिए जब गमले की मिटटी सूख रही हो | अगर पौधा जमीन पर लगा है तो भी ऐसे ही पानी देना चाहिए | 

पिंचिंग (Pinching):-

पौधा लगाने के 30 - 35 दिनों के बाद हमे पिंचिंग करना चाहिए | पिंचिंग करने से पौधे घने हो जाते है और छोटे आकर में ही ज्यादा फूल देने लगते है | पौधे के ऊपर वाला हिस्सा तोड़ दे जिससे पौधे की बढ़वार रुक जाती है और ज्यादा संख्या में शाखाएं निकल आती है, पौधा देखने में घना और खूबसूरत लगता है | 

कुछ अन्य प्रक्रियाएँ :-

खरपतवार निकलते रहे , अगर नहीं निकलोगे तो पौधे को मिलने वाला पोषक तत्त्व ये खरपतवार ले लेंगे जिससे पौधे का विकास रुक जायेगा | हर २० दिनों पर कोई भी खाद दे जैसे गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट दें | मिट्टी की गुड़ाई भी करे जिससे मिट्टी में भुरभुरा पन बना रहे | पौधे को कीटों से बचाने के लिए नीम आयल का स्प्रे (छिड़काव) करे | 
अगर आप गेंदा कैसे लगाए इसकी वीडियो देखना चाहते है तो नीचे  जाये :-



अगर अपको हमारा ब्लॉग पसंद आया हो तो सब्सक्राइब (Follow) जरूर करे| 
आप हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब कर ले →→Srj kheti

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ